Written by: dixit rajput
30 JUNE 2025
गुर्दे आपके शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं। ये शरीर से गंदगी को बाहर निकलते हैं और शरीर में द्रव (Fluid) का संतुलन बनाए रखते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 6 फूड्स के बारे में जो आपकी किडनी को स्वस्थ रखने के साथ उसे अच्छी तरह से काम करने में मदद करते हैं।
Photo Credit: Freepik
लहसुन में एंटीइंफ्लामेट्री और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने और किडनी में होने वाली इरिटेशन को कम करने में मदद करते हैं।
1
Photo Credit: Freepik
लाल शिमला मिर्च में पोटेशियम की मात्रा कम एवं विटामिन C और विटामिन A अधिक होता है। जिससे ये सूजन को कम करने के साथ किडनी को स्वस्थ रखने में भी मदद करती हैं।
2
Photo Credit: Freepik
सलाद, सब्जी और अचार के लिए कई अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल होने वाली फूलगोभी, फाइबर और विटामिन C से भरपूर होती है। यह किडनी को स्वस्थ्य रखने के साथ टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने में मदद करती है।
3
Photo Credit: Freepik
वर्जिन ऑलिव ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट और मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं। जो सूजन को कम करने और किडनी को सुरक्षित रखने के लिए फायदेमंद होते हैं।
4
Photo Credit: Freepik
पत्तागोभी में विटामिन एवं फाइटोकेमिकल्स अधिक होते हैं और पोटेशियम कम होता है। जिससे यह किडनी को डैमेज से बचाने के साथ उन्हें स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है।
5
Photo Credit: Freepik