Written by: dixit rajput
10 AUGUST 2025
क्या आप भी खाना खाने के बाद लेटना या सोना पसंद करते हैं? लेकिन भोजन के बाद सिर्फ 10 मिनट टहलने से आपको कितने अद्भुत फायदे मिल सकते हैं, यह जानने के बाद हो सकता है आपके विचार बदल जाएं।
Photo Credit: Freepik
फिजिकल एक्टिविटी करने से आपकी पाचन क्रिया एक्टिव होती है। जिससे गैस, बहुत ज्यादा डकार और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
1
Photo Credit: Freepik
खाने के बाद थोड़ी देर टहलने से आपको अपने ब्लड शुगर (ग्लूकोज) के लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। खासकर अगर आपको टाइप 1 या 2 डायबिटीज है, तो यह आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है।
2
Photo Credit: Freepik
फिजिकल एक्टिविटी, स्ट्रेस को कम करके और सर्कैडियन रिदम को नियमित करके स्लीप क्वॉलिटी को बेहतर बना सकती है। सर्कैडियन रिदम आपकी नेचुरल बॉडी क्लॉक है, जो आपके सोने-जागने के चक्र को नियंत्रित करती है।
3
Photo Credit: Freepik
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर है की समस्या है तो आपको खाने के बाद टहलना शुरू कर देना चाहिए। इससे रक्त वाहिकाओं (नसों) को आराम मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है।
4
Photo Credit: Freepik
खाने के बाद टहलने से ब्लड प्रेशर और LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) कम करने में मदद मिल सकती है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी कम होता है और पूरे दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
5
Photo Credit: Freepik