Written by: dixit rajput
13 SEP 2025
राजगिरा को भारत में ऐमारैंथ, रामदाना और चौलाई जैसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। यह हज़ारों सालों से भारत में खान-पान का एक पारंपरिक हिस्सा रही है। यह ग्लूटेन-फ्री फ़ूड पोषक तत्वों से भरपूर है। आइए इसके फायदों के बारे में जानें:
Photo Credit: Freepik
राजगिरा प्रोटीन के उन कुछ प्लांट बेस्ड स्रोतों में से एक है, जो संपूर्ण प्रोटीन प्रदान करते हैं। इसलिए यह शाकाहारी लोगों की मसल्स रिकवरी के लिए प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत बन जाता है।
1
Photo Credit: Freepik
राजगिरा कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस से भरपूर होता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस से लड़ता है और हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
2
Photo Credit: Freepik
राजगिरा फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है। यह पेट के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर और प्रोबायोटिक्स कब्ज से छुटकारा दिलाने और हेल्दी वेट मैनेजमेंट में भी मदद करते हैं।
3
Photo Credit: Freepik
ग्लूटेन इंटॉलरेंस वाले लोगों के लिए यह एनर्जी का एक बेहतरीन स्रोत है। जो बिना किसी सूजन या पाचन संबंधी परेशानी के आपको ऊर्जा प्रदान करता है।
4
Photo Credit: Freepik
राजगिरा में बायोएक्टिव कंपाउंड्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। जो सूजन से लड़ने, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
5
Photo Credit: Freepik
कई अद्भुत फायदों से भरपूर राजगिरा उपवास के दिनों के लिए तो बेहतरीन है ही, साथ ही यह डेली डाइट में शामिल करने के लिए भी एक जबरदस्त सुपरफ़ूड है। डाइट में कोई भी बड़ा बदलाव करने से पहले हमेशा अपने डाइटीशियन या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लेना बेहतर है।
Photo Credit: Freepik