Written by: dixit rajput
15 SEP 2025
अपने दिन की शुरुआत सही आदतों से करने से न सिर्फ पेट स्वस्थ रहता है बल्कि पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। साथ ही आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहते हैं और मेंटल हेल्थ भी अच्छी रहती है।
Photo Credit: Freepik
सुबह उठकर खाली पेट सबसे पहले गुनगुना नींबू पानी या हर्बल चाय पिएं। इससे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, पाचन तेज होता है, मेटबॉलिज़्म बेहतर होता है और शरीर हाइड्रेटेड रहता है।
1
Photo Credit: Freepik
शौच और स्नान के बाद थोड़ी देर प्राणायाम और ध्यान करने से नर्वस सिस्टम शांत होता है और स्ट्रेस कम होती है। जिससे गट-हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
2
Photo Credit: Freepik
रोजाना सुबह फाइबर युक्त नाश्ता करें। जिसमें ओट्स, चिया सीड्स या फल शामिल हों। फाइबर आपके पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है और पाचन को सुचारू रखने में भी मदद करता है।
3
Photo Credit: Freepik
मॉर्निंग ड्रिंक के रूप में छाछ, केफिर या कोम्बुचा पिएँ। इनमें प्रोबायोटिक्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो गट-फ्लोरा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
4
Photo Credit: Freepik
शुगर युक्त चाय या कॉफ़ी न पिएँ, और प्रोसेस्ड फूड्स से बचें। ज्यादा शुगर इनटेक से पेट का संतुलट बिगड़ सकता है।
5
Photo Credit: Freepik