Written by: dixit rajput
14 SEP 2025
दही सिर्फ एक क्रीमी और टेस्टी स्नैक नहीं है, यह पोषक तत्वों का भंडार है जो आपके स्वास्थ्य में कई महत्वपूर्ण सकारात्मक बदलाव ला सकती है। आइए जानें, इसे डाइट में शामिल करने से आपको कौन से फायदे मिल सकते हैं:
Photo Credit: Freepik
दही में लैक्टोबैसिलस और बिफीडोबैक्टीरियम जैसे प्रोबायोटिक्स या "अच्छे बैक्टीरिया" होते हैं। जो गट-माइक्रोबायोम को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
1
Photo Credit: Freepik
दही में मौजूद प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और भूख को कम करते हैं। जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
2
Photo Credit: Freepik
दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत करने के लिए जरुरी है। कैल्शियम मसल्स फंक्शन, न्यूरॉन कम्युनिकेशन और चोट लगने या कटने पर खून का थक्का जमाने में मदद करता है।
3
Photo Credit: Freepik
एक स्वस्थ पेट, एक मज़बूत इम्यून सिस्टम बनाने में मदद करता है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आपके शरीर की इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता को बढ़ाकर आपके इम्यून रेस्पोंस को बढ़ाने में मदद करते हैं।
4
Photo Credit: Freepik
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं। जिससे स्ट्रोक जैसी दिल की बड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
5
Photo Credit: Freepik