Written by: dixit rajput
24 JUNE 2025
अगर आप दिन की शुरुआत भारी, तले हुए या मसालेदार भोजन से करते हैं, तो आपका पेट जल्दी खराब हो सकता है।
Photo Credit: Freepik
इसके बजाय, इन 5 हल्के, ठंडे और पेट को आराम पँहुचाने वाले नाश्तों को अपनी डाइट में शामिल करें। जो पाचन में मदद करते हैं।
Photo Credit: Freepik
दही और केला एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। दही में प्रोबायोटिक्स और केले में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। साथ ही यह कॉम्बो पेट को ठंडक पहुंचाता है। इसमें ओमेगा-3 के लिए आप चिया सीड्स भी मिला सकते हैं।
Photo Credit: Freepik
पोहा को रातभर भिगोया जाता है और फिर उसमें पुदीना, दही और जीरा मिलाया जाता है। यह पेट के लिए बहुत हल्का होता है और उसे ठंडा रखता है। जिससे एसिडिटी और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
Photo Credit: Freepik
पानी में भिगोए हुए ओट्स पेट के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इन्हें ज्यादा हेल्दी और टेस्टी बनाने के लिए आप इनमें सेब और पपीता जैसे एंजाइम और फाइबर से भरपूर फल भी मिला सकते हैं। जो पाचन में सुधार करते हैं और सूजन को कम करते हैं।
Photo Credit: Freepik
पके हुए जौ को दही, खीरा और पुदीने के साथ मिलाकर एक जबरदस्त हाइड्रेटिंग ब्रेकफास्ट स्मूदी बनाएं। यह शरीर को ठंडक पँहुचाती है और सूजन को कम करती है। साथ ही इसमें विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पेट की अंदरूनी परत को सपोर्ट करते हैं।
Photo Credit: Freepik