Written by: Anoop Singh
11 JULY 2025
जब पेट साफ़ नहीं होता, तो आधा दिमाग पेट में ही अटका रहता है। जिसका आपकी दिनचर्या पर नकारात्मक असर होता है। इसके अलावा लंबे समय तक कब्ज़ रहने से, यह पेट की गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।
Photo Credit: Freepik
लेकिन अच्छी बात यह है कि अपनी डेली डाइट में कुछ फाइबर से भरपूर फूड्स को शामिल करके आप इससे राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 फूड्स के बारे में जो आपके पाचन को बेहतर बनाने और पेट साफ़ होने में मदद करेंगे:
Photo Credit: Freepik
सेब में प्रचुर मात्रा में घुलनशील फाइबर (पेक्टिन) होता है। जो आपके मल को भारी बनाता है , जिससे आँतों में उसका मूवमेंट आसान हो जाता है। ज्यादा फाइबर के लिए सेब का छिलका जरूर खाएं।
1
Photo Credit: Freepik
अलसी के बीजों में फाइबर और हेल्दी फैट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। इन्हें स्मूदी, सलाद और ओटमील में मिलाकर खाने से पाचन को बेहतर बनाने के साथ, पेट साफ़ होने में मदद मिलती है।
2
Photo Credit: Freepik
कीवी में एक्टिनिडिन नामक एंजाइम होता है, जो पाचन में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें पेट को स्वस्थ रखने वाला, फाइबर भी होता है। रोज एक कीवी खाने से आपको कब्ज से राहत मिल सकती है।
3
Photo Credit: Freepik
चिया सीड्स, काफी ज्यादा पानी सोख लेते हैं और फूल जाते हैं। फूलकर ये एक जेल बनाते हैं, जो मल में नमी बनाए रखता है और उसे भारी बनाता है। एक बड़ी चम्मच चिया सीड्स को रात भर पानी में भिगोकर, स्मूदी, ओट्स, या सलाद में डालकर इस्तेमाल करें।
4
Photo Credit: Freepik
नाशपाती में प्रचुर मात्रा में फाइबर और सोर्बिटोल होता है। जो मल को सॉफ्ट बनाने और आँतों में उसके मूवमेंट को आसान बनाने में मदद करते हैं।
5
Photo Credit: Freepik
ये फूड्स आपको कब्ज से राहत दिलकर पेट साफ़ करने में मदद करते हैं, लेकिन साथ ही दिन भर में भरपूर मात्रा में पानी ज़रूर पिएँ! फाइबर के साथ-साथ बॉडी को हाइड्रेट रखने से भी पेट साफ़ करने में मदद मिलती है। अगर आपकी कब्ज की समस्या ज्यादा गंभीर है, तो अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Photo Credit: Freepik