Written by: dixit rajput
21 AUGUST 2025
क्या आप सारी रात करवटें बदलते रहते हैं? आपकी नींद की क्वालिटी आपकी दिनचर्या पर निर्भर करती है। ये 5 आदतें चुपचाप आपको अच्छी नींद लेने से रोक सकती हैं:
Photo Credit: Freepik
शाम या रात में कॉफ़ी पीने से नींद न आने की समस्या हो सकती है। क्योंकि कैफीन एक उत्तेजक पदार्थ है जिसका असर कई घंटो तक रहता है। इसकी वजह से सोने में मुश्किल हो सकती है।
1
Photo Credit: Freepik
अगर आप सोने से ठीक पहले बहुत ज़्यादा या मसालेदार खाना खाते हैं, तो आपको नींद आने में दिक्कत हो सकती है। क्योंकि इससे अपच या बेचैनी हो सकती है। ये फूड्स एसिड रिफ्लक्स या सीने में जलन भी पैदा कर सकते हैं, जिससे नींद में खलल पड़ता है।
2
Photo Credit: Freepik
यूँ तो व्यायाम संपूर्ण स्वास्थ्य और नींद के लिए फायदेमंद है, लेकिन सोने से बिल्कुल पहले व्यायाम करने से आपके दिल की धड़कन और शरीर का तापमान बढ़ सकता है। जिससे शरीर को आराम करने में मुश्किल होती है।
3
Photo Credit: Freepik
फ़ोन, आईपैड और टीवी से निकलने वाली नीली रोशनी आपके नींद के हार्मोन, मेलाटोनिन के प्रोडक्शन को डिस्टर्ब करती है। जिससे नींद आने में मुश्किल हो सकती है और सोते समय बार-बार आँख खुल सकती हैं। अच्छी नींद के लिए सोने से लगभग 30 से 60 मिनट पहले स्क्रीन बंद कर दें।
4
Photo Credit: Freepik
पर्याप्त मात्रा में पानी-पीना बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन सोने से ठीक पहले बहुत ज्यादा मात्रा में पानी पीने से आपको बार-बार पेशाब जाना पद सकता है। जिससे नींद में खलल पड़ सकता है।
5
Photo Credit: Freepik