खाने के बाद फूल जाता है पेट? हो सकती हैं ये 5 वजह

Written by: dixit rajput

16 JULY 2025

Off-white Section Separator

क्या आपको खाने के बाद गैस, सूजन या भारीपन महसूस होता है? पेट फूलना आजकल एक आम समस्या बनती जा रही है, जो अक्सर लाइफस्टाइल और खान-पान से जुड़ी आदतों की वजह से होती है।

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

आइए खाना खाने के बाद पेट फूलने के सबसे आम संभावित कारणों के बारे में जानें:

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

एक बार में अधिक खाना

ज़रूरत से ज़्यादा खाना खाने का मतलब है कि आप अपने पेट पर ज़ोर डाल रहे हैं, साथ ही इससे भोजन को पचने में भी ज़्यादा समय लगता है। जब पेट पूरा भर जाता है तो गैस बाहर नहीं निकल पाती और डिस्कंफर्ट होता है। सुझाव: थोड़ा थोड़ा करके काई बार में खाएं

Rounded Banner With Dots

1

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

बहुत जल्दी-जल्दी खाना

जल्दी-जल्दी खाने से आप भोजन को कम चबाते हैं और साथ में ज़्यादा हवा निगलते हैं। इससे पाचन तंत्र पर बहुत ज़्यादा दवाब पड़ता है और पेट फूलने  की समस्या होती है। सुझाव: धीरे-धीरे अच्छी तरह चबाकर खाएं और खाते समय अपना ध्यान खाने पर ही रखें!

Rounded Banner With Dots

2

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

ज्याद गैस बनाने वाले फूड्स

कुछ खाद्य पदार्थ ज़्यादा गैस पैदा करते हैं, जैसे बीन्स, ब्रोकली, पत्तागोभी, प्याज़ और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स। सुझाव: गैस पैदा करने वाले खाद्य पदार्थों को अच्छी तरह पकाएँ या पेट में दिक्कत होने पर उन्हें न खाएँ।

Rounded Banner With Dots

3

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

फ़ूड इंटॉलेरेंस  

लैक्टोज़ इंटॉलेरेंस, ग्लूटेन इंटॉलेरेंस या किसी अन्य प्रकार के FODMAP की वजह से भी पेट फूलने, गैस या ऐंठन की समस्या हो सकती है। सुझाव: एक डायरी में ऐसी चीजों के बारे में लिखें, जिनसे आपको समस्या हो रही है। अगर ये समस्याएँ बार-बार हों, तो किसी न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लें।

Rounded Banner With Dots

4

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

कब्ज़

जब बड़ी आंत में मल जमा हो जाता है, तो सूजन और दर्द हो सकता है। सुझाव: ज्यादा फाइबर वाली चीजें खाएं, तरल पदार्थ पिएं और फिजिकल एक्टिविटी करें ताकि आपका पेट पूरी तरह साफ़ हो सके।

Rounded Banner With Dots

5

Photo Credit: Freepik

Off-white Section Separator

ध्यान दें  

बार-बार पेट फूलना सामान्य नहीं है। अपने खाना खाने की आदतों में बदलाव करें, धीरे-धीरे खाएं, और लिखें कि आप जो खा रहे हैं उसका आप पर क्या/कैसा असर हो रहा है। अपने पेट के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपका पेट आपके स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, अगर पेट फूलने की समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो अपने डॉक्टर से मिलें।

Photo Credit: Freepik