Written by: dixit rajput
10 DEC 2025
गिलोय आयुर्वेद की उन प्रसिद्ध जड़ी-बूटियों में से एक है, जिनके बारे में हर किसी ने सुना है। लेकिन शायद हममें से बहुत कम लोग इसके फायदों के बारे में सही-सही जानते हैं। आइए इस अद्भुत जड़ी बूटी से होने वाले बेहतरीन फायदों के बारे में जानें:
Photo Credit: Freepik
गिलोय में एल्कलॉइड और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। यह व्हाइट ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को एक्टिव करता है, जिससे शरीर को सर्दी, फ्लू और क्रोनिक बीमारियों जैसे इन्फेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।
1
Photo Credit: Freepik
गिलोय एक एंटी-एजिंग हर्ब है, जो आपकी त्वचा को जवां और स्वस्थ बनाए रख सकती है। गिलोय के एंटी बैक्टीरियल गुण मुंहासे और दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करते हैं। यह काले धब्बे और झुर्रियों को कम करके त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करता है।
2
Photo Credit: Freepik
गिलोय गट-फंक्शन को बढ़ाता है और पेट फूलने, अपच एवं एसिडिटी जैसे लक्षणों से राहत दिलाता है, जिससे पाचन में मदद मिलती है। साथ ही यह बेहतरीन औषधि पाचन तंत्र को साफ़ और स्वस्थ बनाती है।
3
Photo Credit: Freepik
गिलोय एक एडाप्टोजेन है, जो मानसिक और शारीरिक तनाव से निपटने में शरीर की मदद करता है। यह नर्वस सिस्टम को आराम पहुँचाता है, कार्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन के लेवल को कम करता है और विचारों की स्पष्टता को बढ़ाता है।
4
Photo Credit: Freepik
गिलोय शरीर से टॉक्सिन्स को ज्यादा अच्छे से बाहर निकालने में मदद करके लिवर फंक्शन को बेहतर बनाता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण लिवर को स्वस्थ रखते हैं और डिटॉक्स करने में भी मदद करते हैं।
5
Photo Credit: Freepik