
फैटी लिवर डिजीज, जिसे मेडिकल की भाषा में हेपेटिक स्टीटोसिस कहा जाता है, आजकल बदलते लाइफस्टाइल, गलत खानपान, स्ट्रेस और मेटाबॉलिक डिसऑर्डस की वजह से तेजी से बढ़ रहा है। आमतौर पर गंभीर मामलों में ही दवाइयों की जरूरत होती है, जबकि शुरुआती चरण में फैटी लिवर को ठीक करने का सबसे प्रभावी और प्राकृतिक तरीका डाइट में बदलाव करना है।
नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) उन लोगों में होती है जो बहुत कम या बिल्कुल भी शराब नहीं पीते। इसका संबंध मोटापा, इंसुलिन रेजिस्टेंस, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS), डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल से होता है। हालांकि, डाइट में छोटे-छोटे बदलाव करके इस बीमारी से उबरने की क्षमता को काफी हद तक बेहतर किया जा सकता है।
टाटा 1mg की न्यूट्रिशनिस्ट ममता शर्मा के अनुसार,
“लिवर में खुद को ठीक करने की क्षमता होती है, बस उसे सही पोषक तत्व देने और नुकसान पहुंचाने वाली चीजों से बचाने की जरूरत होती है।”
आइए जानते हैं फैटी लिवर को प्राकृतिक रूप से कम करने वाले सबसे प्रभावी खाद्य पदार्थ (foods to treat fatty liver in hindi), जो विज्ञान और न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह पर आधारित हैं।
1. पत्तेदार हरी सब्जियां

पालक, केल, मेथी, सरसों का साग और बथुआ एंटीऑक्सीडेंट्स और क्लोरोफिल से भरपूर होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और लिवर में फैट जमने को कम करने में मदद करते हैं। इनमें मौजूद नाइट्रेट्स और पॉलीफेनॉल्स लिवर एंजाइम्स को बेहतर बनाते हैं और सूजन कम करते हैं।
सेवन के तरीके:
दाल, सब्जी, स्मूदी या पराठों में हरी सब्जियां शामिल करें
इन्हें ज्यादा पकाने के बजाय हल्का सा भूनकर खाएं
2. बेरीज और खट्टे फल

ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, संतरा, नींबू और आंवला विटामिन C एवं फ्लेवोनॉयड्स से भरपूर होते हैं। जो लिवर सेल्स को फ्री-रेडिकल्स और ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाते हैं। आयुर्वेद में आंवला लिवर एंजाइम्स को मजबूत करने और पाचन सुधारने के लिए विशेष रूप से उपयोगी माना जाता है।
सेवन के तरीके:
सुबह या मिड-मॉर्निंग में ताजे फल खाएं
खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पिएं
बिना चीनी मिलाए आंवला जूस लें
3. साबुत अनाज

रिफाइंड अनाज की जगह ओट्स, ब्राउन राइस, मिलेट्स (रागी, ज्वार, बाजरा) और किनोआ लेने से इंसुलिन रेजिस्टेंस कम हो सकता है, जो फैटी लिवर का एक बड़ा कारण है। इनमें फाइबर अधिक होता है, जो ब्लड शुगर नियंत्रित करता है और लिवर में जमा फैट को कम करने में मदद करता है।
सेवन के तरीके:
ओट्स का दलिया
मिलेट की रोटियां
ब्राउन राइस की खिचड़ी
4. दालें और प्लांट बेस्ड प्रोटीन

प्लांट-बेस्ड प्रोटीन जैसे दालें, चना, राजमा, सोयाबीन, अंकुरित अनाज लो-फैट प्रोटीन होते हैं और इनमें सैचुरेटेड फैट नहीं होता। इसलिए ये फैटी लिवर की रिकवरी के लिए बेहतरीन होते हैं। लिवर को रिपेयर करने और मसल्स को बनाए रखने के लिए प्रोटीन जरूरी है।
ममता शर्मा बताती हैं कि लिवर खुद को रीजनरेट करता है और इसके लिए पर्याप्त प्लांट-बेस्ड प्रोटीन जरूरी होता है।
- इस विषय पर ज्यादा विस्तार से जानें: लिवर डिटॉक्स- इन 8 सुपरफूड्स से लिवर को रखें साफ़ और स्वस्थ
5. फैटी फिश और ओमेगा-3 के स्रोत

सैल्मन, सार्डिन, मैकेरल, अलसी के बीज, चिया सीड्स और अखरोट, ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। ये लिवर की सूजन और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही लिवर फैट मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं, खासकर NAFLD में ये विशेष रूप से फायदेमंद हैं।
शाकाहारियों के लिए सुझाव:
दही या स्मूदी में पिसी हुई अलसी, चिया सीड्स या अखरोट मिलाकर लें।
6. हेल्दी फैट्स

एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट और पॉलीफेनॉल्स होते हैं, जो इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाते हैं और लिवर में जमा फैट को कम करते हैं। सीमित मात्रा में बादाम और अखरोट भी दिल और लिवर के लिए फायदेमंद होते हैं।
ध्यान दें:
अच्छे फैट भी अगर ज्यादा मात्रा में लिए जाएं तो लिवर पर अतिरिक्त दबाव डाल सकते हैं। इसलिए हेल्दी चीजों को भी संतुलित मात्रा में लेना बेहद जरूरी है।
7. ग्रीन टी और हर्बल टी

ग्रीन टी में कैटेचिन की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो लिवर एंजाइम्स को बेहतर बनाने और लिवर में जमा फैट को कम करने में मदद करते हैं।
इसके अलावा हर्बल-टी के कुछ और विकल्प भी हैं जो लिवर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं
हल्दी की चाय
अदरक की चाय
डैंडेलियन टी
ममता शर्मा के अनुसार, “हर्बल-टी लिवर को हल्के तरीके से डिटॉक्स करती है, लेकिन इसका असर साफ और संतुलित डाइट के साथ ही बेहतर होता है।”
8. सेब और ज्यादा फाइबर वाले फल

सेब में पेक्टिन होता है, जो पाचन बेहतर बनाता है, शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और लिवर पर पड़ने वाले दबाब को कम करता है।
ज्यादा फाइबर वाले दूसरे फल:
नाशपाती
अमरूद
पपीता
ध्यान दें:
फलों का जूस न पिएं क्योंकि इसमें फाइबर नहीं होता। फैटी लिवर के लिए साबुत फल खाना ज्यादा फायदेमंद है।
कौन से फूड्स से बचना चाहिए?

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए इन चीजों से दूरी बनाना जरूरी है:
बहुत ज्यादा शुगर वाले फूड्स और ड्रिंक्स।
रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट (सफेद ब्रेड, बिस्कुट)।
तली-भुनी और पैकेज्ड चीजें।
शराब (थोड़ी मात्रा भी फैटी लिवर बढ़ा सकती है)।
ज्यादा रेड मीट का सेवन।
डाइट के साथ लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव

रोज कम से कम 30 मिनट पैदल चलें।
नियमित और पर्याप्त नींद की आदत बनाएं।
प्राणायाम और ध्यान से तनाव कम करें।
धूम्रपान न करें।
पर्याप्त पानी पिएं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्र. क्या फैटी लिवर को सिर्फ डाइट में बदलाव करके प्राकृतिक रूप से ठीक किया जा सकता है?
हां, अगर शुरुआती स्टेज में फैटी लिवर है, तो सही डाइट (foods to treat fatty liver in hindi), वजन कम करने और लाइफस्टाइल में बदलाव से बिना दवा के इसे ठीक किया जा सकता है।
प्र. डाइट बदलने से फैटी लिवर में सुधार कितने समय में दिखता है?
आमतौर पर 8–12 हफ्तों में लिवर फंक्शन में सुधार देखा जा सकता है।
प्र. क्या फैटी लिवर में चावल खा सकते हैं?
सफेद चावल से बचें। ब्राउन राइस और मिलेट्स ज्यादा फाइबर की वजह से बेहतर विकल्प हैं।
प्र. क्या फैटी लिवर में अंडा खा सकते हैं?
अंडे का सफेद हिस्सा सुरक्षित है। अंडे की जर्दी हफ्ते में 2–3 बार से ज्यादा न लें, जब तक आपके डॉक्टर इसकी सलाह न दें।
प्र. क्या कॉफी फैटी लिवर के लिए अच्छी है?
बिना चीनी और क्रीम वाली ब्लैक कॉफी सीमित मात्रा में लेने से लिवर की सूजन कम हो सकती है।
प्र. क्या फैटी लिवर में फल खा सकते हैं?
हां, साबुत फल खा सकते हैं, लेकिन फलों का जूस और बहुत ज्यादा मीठे फल ज्यादा मात्रा में न लें।
प्र. क्या वजन कम करने से फैटी लिवर में सुधार होता है?
हां, शरीर का वजन 5–10% कम करने से लिवर में जमा फैट काफी हद तक घट सकता है।
प्र. क्या फैटी लिवर के लिए सप्लीमेंट लेने चाहिए?
किसी भी सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। पोषक तत्वों को मुख्य रूप से भोजन से ही लेना बेहतर होता है।
(इस लेख की समीक्षा डॉ. स्वाति मिश्रा, मेडिकल एडिटर ने की है)
Image Source: Freepik
ये भी पढ़ें-
- सर्दियों में ये 10 फूड्स आपके पेट का रखेंगे बेहतर ख्याल
- इन 5 अद्भुत फायदों से भरपूर होती है आयुर्वेदिक औषधि पिप्पली