नेचुरल तरीके से ब्लड शुगर कम करती हैं ये 8 आयुर्वेदिक हर्ब्स

Natural ayurvedic herbs, ayurvedic herbs to lower blood sugar naturally in hindi

ग्लूकोमीटर पर दिखने वाले आंकड़े सिर्फ नंबर नहीं होते, बल्कि करोड़ों लोगों के लिए चिंता और तनाव का कारण बनते हैं। पोषण, तनाव और जीवनशैली को संतुलित करते हुए ब्लड शुगर को नियंत्रित करना, खासकर डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए, एक मुश्किल चुनौती बन सकता है। सदियों से लोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रकृति की ओर रुख करते आए हैं, और हाई ब्लड शुगर भी इससे अलग नहीं है। 

मेडिकल ट्रीटमेंट का विकल्प न होते हुए भी, प्रकृति में कई ऐसे औषधीय पौधे मौजूद हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक साबित हो सकते हैं (ayurvedic herbs to lower blood sugar naturally in hindi)। ये सिर्फ पुराने लोगों के विश्वास नहीं हैं, बल्कि आधुनिक विज्ञान भी इनकी उपयोगिता को मानता है। इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने से लेकर ब्लड में ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करने तक, ये हर्ब्स ब्लड शुगर मैनेजमेंट के प्रयासों में काफी मददगार हो सकते हैं। इसी वजह से, इस आर्टिकल में हम ब्लड शुगर कम करने वाले 8 प्राकृतिक हर्ब्स के बारे में बात करने जा रहे हैं।

हाई ब्लड शुगर: कारण और रिस्क

high blood sugar, ayurvedic herbs to lower blood sugar naturally in hindi

हाइपरग्लाइसीमिया या हाई ब्लड शुगर का मतलब है कि आपके शरीर की जरूरत से ज्यादा ग्लूकोज खून में मौजूद है। खाने में मौजूद कार्ब्स टूटकर ग्लूकोज बनते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के लिए के लिए ब्लड फ्लो में पहुंचते हैं। सामान्य स्थिति में, पेनक्रियाज इंसुलिन रिलीज करता है, जो ग्लूकोज को कोशिकाओं में पहुंचाने का काम करता है। लेकिन अगर शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बनाता, या इंसुलिन ठीक से काम नहीं कर पाता, तो ग्लूकोज खून में जमा होने लगता है। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है।

खराब डाइट, स्ट्रेस, नींद की कमी, लाइफस्टाइल और कुछ मेडिकल कंडीशन हाई ब्लड शुगर के प्रमुख कारण हैं। कई बार अनुवांशिक कारण भी ब्लड शुगर कंट्रोल को प्रभावित कर सकते हैं।

लगातार बढ़ा हुआ ब्लड ग्लूकोज शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। हाई ब्लड शुगर दिल, किडनी जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ाता है। इसके अलावा, घाव भरने में देरी और आंखों पर असर भी इसकी वजह से होने वाले आम साइड इफेक्ट्स हैं। इसलिए ब्लड शुगर को स्वस्थ हेल्दी लेवल पर बनाए रखना सिर्फ डायबिटीज वाले लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी के लिए जरूरी है।

ब्लड शुगर कम करने वाली प्राकृतिक हर्ब्स

1. गुड़मार

गुड़मार का उपयोग आयुर्वेद में वर्षों से हाई ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए किया जाता रहा है। आधुनिक रिसर्च से पता चलता  है कि इसमें मौजूद जिम्नेमिक एसिड आंतों में शुगर के अवशोषण को कम कर सकता है और इंसुलिन फंक्शन को बेहतर बना सकता है। कुछ अध्ययनों के अनुसार, गुड़मार पेनक्रियाज की इंसुलिन बनाने की क्षमता को भी सपोर्ट करता है। इसे चाय, ताजा पत्तियों या नियंत्रित मात्रा वाले सप्लीमेंट्स के रूप में लिया जाता है।

2. तुलसी

तुलसी को पारंपरिक भारतीय चिकित्सा में विशेष स्थान प्राप्त है। यह प्रीडायबिटीज और टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों के लिए खासतौर पर फायदेमंद मानी जाती है। तुलसी पेनक्रियाज की बीटा कोशिकाओं के कार्य को बेहतर बनाती है, जिससे मांसपेशियों में ग्लूकोज का अवशोषण बढ़ता है। इसमें मौजूद यूजेनॉल, मिथाइल यूजेनॉल और कैरियोफाइलीन जैसे तत्व ब्लड शुगर स्पाइक्स को रोकने में मदद करते हैं।

3. ऐलोवेरा

भारत सहित कई देशों में पारंपरिक चिकित्सा में ऐलोवेरा का व्यापक उपयोग होता है। इसका कड़वा स्वाद पेनक्रियाज की बीटा कोशिकाओं को इंसुलिन बनाने और रिलीज करने के लिए प्रेरित करता है। ऐलोवेरा ब्लड ग्लूकोज टॉलरेंस को बेहतर करता है और उसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण घाव भरने में भी मदद करते हैं। इसे जूस या स्मूदी में मिलाकर लिया जा सकता है।

4. हल्दी

हल्दी को सदियों से औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, और अब आधुनिक विज्ञान भी इसके ब्लड शुगर पर सकारात्मक प्रभाव को मानता है। इसमें मौजूद करक्यूमिन इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने और ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है। करक्यूमिन शरीर में सूजन कम करता है, जो इंसुलिन रेजिस्टेंस का बड़ा कारण होता है। यह पेनक्रियाज की कोशिकाओं की कार्य करने की क्षमता को भी सपोर्ट करता है।

5. मेथी

मेथी ब्लड शुगर कम करने में बेहद प्रभावी मानी जाती है। इसके बीजों में मौजूद गैलैक्टोमनन नामक फाइबर ब्लड में शुगर के अवशोषण को धीमा करता है। इसके अलावा मेथी के बीजों में मौजूद घुलनशील फाइबर ग्लूकोज टॉलरेंस को सुधारता है और कार्बोहाइड्रेट डाइजेशन को धीमा करता है।

6. दालचीनी

दालचीनी लंबे समय से ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए उपयोग की जाती है। यह पेनक्रियाज को ज्यादा इंसुलिन रिलीज करने के लिए उत्तेजित करती है और खाने के बाद ब्लड में ग्लूकोज के अवशोषण को कम करती है। रिसर्च से पता चलता है कि इसके नियमित सेवन से भोजन के बाद ब्लड शुगर में अचानक से होने वाली बढ़ोत्तरी कम हो सकती है।

7. आम के पत्ते

आम के पत्ते वर्षों से पारंपरिक चिकित्सा में उपयोग किए जाते रहे हैं, और आधुनिक रिसर्च भी उनके प्रभाव को मानती हैं। इनमें मैंगिफेरिन नामक बायोएक्टिव कंपाउंड होता है, यह ऐसे एंजाइम को रोकता है जो कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में तेजी से बदलता है। इससे आंतों में शुगर का अवशोषण धीमा होता है और ब्लड शुगर स्थिर रहती है। इनमें मौजूद पेक्टिन, फाइबर और विटामिन C डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं।

8. करी पत्ते

करी पत्ते सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि ब्लड शुगर कंट्रोल में भी मदद करते हैं। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व स्टार्च को ग्लूकोज में बदलने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। इसके अलावा, इसमें मौजूद फाइबर पाचन को धीमा करता है और ब्लड शुगर नियंत्रित रखने में सहायक होता है। हर सुबह खाली पेट कुछ नरम करी पत्ते चबाना फायदेमंद माना जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

क्या हर्ब्स सच में ब्लड शुगर कम कर सकती हैं?

हाँ, अगर इन्हें डायबिटीज-फ्रेंडली डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल के साथ लिया जाए तो ये इंसुलिन फंक्शन को बेहतर बनाने और कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को कम करने में मदद कर सकते हैं।

क्या ये हर्ब्स मेरी डायबिटीज दवा की जगह ले सकते हैं?

नहीं, इन्हें दवाओं के साथ ही लिया जाता है, उनकी जगह नहीं।

हर्ब्स असर दिखाने में कितना समय लेते हैं?

असर दिखाने में कुछ हफ्ते लग सकते हैं। नियमित रूप से फास्टिंग और भोजन के बाद शुगर मॉनिटर करने से आपको ज्यादा सही अंदाजा लगेगा।

क्या मैं एक साथ एक से ज्यादा हर्ब्स ले सकता हूँ?

हाँ, कई लोग तुलसी, मेथी या करी पत्ते का कॉम्बिनेशन लेते हैं। लेकिन धीरे-धीरे शुरू करें और ब्लड शुगर लेवल चेक करते रहें।

कौन सा मसाला जल्दी ब्लड शुगर कम करता है?

दालचीनी इंसुलिन के बेहतर उपयोग में मदद कर सकती है और ब्लड शुगर कम करने में सहायक मानी जाती है।

डायबिटीज के लिए सबसे अच्छे पत्ते कौन से हैं?

करी पत्ते, नीम, आम के पत्ते और तुलसी आमतौर पर उपयोग किए जाते हैं।

डायबिटीज वाले लोगों के लिए सुबह की सबसे अच्छा ड्रिंक क्या है?

गुनगुना पानी दालचीनी के साथ, मेथी के बीजों का पानी या तुलसी वाला पानी सबसे अच्छे विकल्प हैं।

क्या सहजन के पत्ते डायबिटीज में अच्छे हैं?

हाँ, सहजन यानी मोरिंगा ब्लड शुगर कम करने में, सूजन घटाने में और इंसुलिन फंक्शन सुधारने में मदद कर सकता है।

(इस लेख की समीक्षा डॉ. स्वाति मिश्रा, मेडिकल एडिटर ने की है)

Image Source: Freepik

ये भी पढ़ें-

Facebook Comments