न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक नाश्ते के लिए ये 7 गट-फ्रेंडली फूड्स हैं बेस्ट

Breakfast

नाश्ते को अक्सर “दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन” कहा जाता है, और इसके पीछे ठोस वजह भी है। सुबह की शुरुआत हम कैसे करते हैं, इसका असर पूरे दिन की ऊर्जा, पाचन और मूड पर पड़ता है। यही बात इस पर भी लागू होती है कि हम दिन की शुरुआत में अपने शरीर को क्या खिलाते हैं।

अक्सर लोग सुबह जल्दी में सिर्फ एक कप कॉफी, मीठा सीरियल, पैकेज्ड जूस या जैम लगी ब्रेड खाकर काम चला लेते हैं। ये विकल्प आसान और सुविधाजनक जरूर लगते हैं, लेकिन ये आपके गट यानी पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद नहीं होते। ऐसे खाद्य पदार्थ पेट फूलना, अपच, एसिडिटी और थोड़ी देर बाद एनर्जी क्रैश जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

न्यूट्रिशनिस्ट्स का मानना है कि दिन का पहला भोजन सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं होता, बल्कि यह आपके गट और मेटाबॉलिज्म के लिए एक तरह का “वेक-अप कॉल” होता है। सही और गट-फ्रेंडली नाश्ता पाचन को बेहतर बनाता है, आंतों को स्वस्थ रखता है और दिनभर स्थिर ऊर्जा प्रदान करता है।

अगर आपके मन में यह सवाल है कि आखिर ऐसा कौन-सा नाश्ता चुना जाए जो वाकई गट के लिए अच्छा हो, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे हेल्दी और गट-फ्रेंडली नाश्ते के विकल्पों के बारे में (gut healthy breakfast foods in hindi) , जो दिन की शुरुआत करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

आपके पेट के लिए नाश्ता इतना महत्वपूर्ण क्यों है?

breakfast

अच्छी नींद के बाद हमारा पाचन तंत्र एक तरह से दिन के लिए खुद को दोबारा तैयार करता है। दिन का पहला भोजन पेट में बाइल, गैस्ट्रिक एसिड और पाचन एंजाइम्स के रिलीज को एक्टिव करता है। साथ ही यह आंतों में मौजूद उन बैक्टीरिया को भी सक्रिय करता है, जो पाचन, इम्यूनिटी और यहां तक कि मूड को भी प्रभावित करते हैं।

जब आप नाश्ता स्किप कर देते हैं या बहुत ज्यादा रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और शुगर से भरा नाश्ता करते हैं, तो यह नाजुक सिस्टम बिगड़ सकता है। इसका नतीजा अक्सर पेट फूलना, एसिडिटी, कब्ज या सुबह के कुछ घंटों बाद अचानक थकान के रूप में सामने आता है।

गट-फ्रेंडली नाश्ता (gut healthy breakfast foods in hindi) सिर्फ पेट भरने का काम नहीं करता। यह ब्लड शुगर को संतुलित रखता है, नियमित पाचन को बढ़ावा देता है, आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देता है और पाचन तंत्र की सूजन को शांत करता है। फाइबर, फर्मेंटेड फूड्स, हेल्दी फैट और आसानी से पचने वाले प्रोटीन से भरपूर नाश्ता गट को सुस्त बनाने के बजाय एक्टिव और मजबूत बनाता है।

गट-फ्रेंडली ब्रेकफास्ट के बेहतरीन विकल्प

1- वेजिटेबल ऑमलेट

omelette, gut healthy breakfast foods in hindi

हेल्दी नाश्ते की बात हो और अंडों का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। जो लोग दिन की शुरुआत प्रोटीन से करना चाहते हैं, उनके लिए ऑमलेट एक बेहतरीन विकल्प है। अंडे हाई क्वॉलिटी प्रोटीन प्रदान करते हैं, जो गट रिपेयर में मदद करता है और आसानी से पच भी जाता है।

ऑमलेट पेट को लंबे समय तक भरा रखती है और आंतों की एक्टिविटी को बेहतर बनाती है, जिससे लगातार ऊर्जा मिलती रहती है। इसमें प्याज, कॉर्न और पालक जैसी हरी सब्जियां मिलाने से फाइबर और मिनरल्स की मात्रा बढ़ जाती है। इसे वेजिटेबल ऑयल की बजाय थोड़े से घी में और हल्के मसालों के साथ बनाना ज्यादा फायदेमंद रहता है।

TATA 1mg की न्यूट्रिशन एक्सपर्ट ममता शर्मा के अनुसार, ऑमलेट को हल्की सब्जियों, थोड़े से भीगे हुए नट्स या बाजरा/ज्वार की रोटी के साथ लेने से यह और ज्यादा गट-फ्रेंडली बन जाती है, जिससे पेट में भारीपन महसूस नहीं होता।

2- होल व्हीट ब्रेड और एवोकाडो सैंडविच

avocado sandwich, gut healthy breakfast foods in hindi

होल-ग्रेन ब्रेड और एवोकाडो का कॉम्बिनेशन पोषण से भरपूर माना जाता है। साबुत अनाज में मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट और फाइबर लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करते हैं। एवोकाडो हेल्दी फैट से भरपूर होता है, जो गट और हार्ट हेल्थ दोनों के लिए फायदेमंद है।

इसमें टमाटर के स्लाइस डालने से विटामिन और लाइकोपीन की मात्रा भी बढ़ जाती है। फाइबर से भरपूर होने के कारण यह नाश्ता पाचन में सुधार करता है और पेट को हल्का महसूस कराता है।

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट सलाह देती हैं कि कम प्रोसेस्ड या नैचुरली फर्मेंटेड होल-ग्रेन ब्रेड चुनें, एवोकाडो की मात्रा सीमित रखें और साथ में अंडा, पनीर, टोफू या ह्यूमस जैसे प्रोटीन सोर्स जोड़ें।

3- बेरीज और सीड्स के साथ ओटमील

berries and oats

ओवरनाइट ओट्स या ओटमील एक जल्दी बनने वाला और पाचन के लिए बेहतरीन नाश्ता है। इसमें चिया सीड्स और अलसी मिलाने से ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और प्रोटीन मिलता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।

ऊपर से बेरीज डालने से एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी विटामिन्स भी मिलते हैं, जो गट और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। यह नाश्ता हल्का होने के साथ-साथ पोषण से भरपूर भी होता है।

4- स्प्राउट्स सलाद

sprouts salad, gut healthy breakfast foods in hindi

रातभर भिगोए गए स्प्राउट्स से बना सलाद प्रोटीन से भरपूर और गट के लिए हल्का होता है। इनमें प्लांट-बेस्ड एंजाइम्स, फाइबर और क्लोरोफिल होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है, पेट फूलने की समस्या को कम करता है और बॉवेल मूवमेंट को नियमित करता है।

नींबू का रस आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है, जबकि सेंधा नमक शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। यह बिना पकाया जाने वाला, क्रंची और पेट भरने वाला नाश्ता है।

5- फ्रूट स्मूदी

fruit smoothie

अगर सही तरीके से बनाई जाए, तो फ्रूट स्मूदी एक हेल्दी और गट-फ्रेंडली नाश्ता हो सकती है। जूस की बजाय साबुत फलों का इस्तेमाल करने से फाइबर मिलता है, जो पाचन को धीमा और ब्लड शुगर को स्थिर रखता है।

भीगे हुए नट्स, सीड्स, बिना शुगर वाली दही या केफिर मिलाने से इसमें प्रोबायोटिक्स और हेल्दी फैट्स जुड़ जाते हैं। ज्यादा शुगर और मीठे सिरप से बचना जरूरी है, ताकि गट का संतुलन बिगड़े नहीं।

6- वेजिटेबल मिलेट पोहा

poha

पोहा भारतीय नाश्ते का एक लोकप्रिय विकल्प है। चावल के पोहे की जगह मिलेट फ्लेक्स का इस्तेमाल करने से यह और ज्यादा हल्का एवं पचने में आसान बन जाता है। सब्जियों, हल्दी और हल्के मसालों के साथ बना मिलेट पोहा फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स का अच्छा संतुलन देता है।

भीगे चने और भुनी मूंगफली मिलाने से इसमें प्रोटीन और क्रंचीनेस बढ़ जाती है। जिससे यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और गैस एवं सूजन की समस्या को भी कम करता है।

7-दही, सीड्स और फलों का कॉम्बिनेशन

curd, yogurt, fruits, seeds

ताजा दही या योगर्ट पेट को स्वस्थ रखने का सबसे आसान तरीका है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों के बैक्टीरिया को संतुलित करते हैं और पाचन को सुधारते हैं।

इसके ऊपर चिया सीड्स, अलसी, कद्दू के बीज, केले या बेरीज़ जैसे फल डालने से यह एक संपूर्ण भोजन बन जाता है। बीजों की मात्रा का ध्यान रखें। 1–2 चम्मच बीज एक व्यस्क व्यक्ति के एक समय के नाश्ते के लिए पर्याप्त होते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1.क्या नाश्ता छोड़ना सेहत के लिए नुकसानदायक है?

हां, नाश्ता छोड़ने से पाचन बिगड़ सकता है और बाद में एसिडिटी या पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

2.सही नाश्ता इतना जरूरी क्यों है?

सही नाश्ता पाचन, ऊर्जा और पूरे दिन सेहत को बेहतर बनाए रखता है।

3.क्या खाली पेट कॉफी पीना गट के लिए खराब है?

हां, खाली पेट कॉफी पीने से एसिडिटी बढ़ सकती है, इसलिए इसे नाश्ते के साथ लेना बेहतर होता है।

4.क्या दही गट-हेल्थ के लिए अच्छी है?

हां, दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन और इम्यूनिटी दोनों को बेहतर बनाते हैं।

5.क्या नट्स और सीड्स गट-हेल्थ को सपोर्ट करते हैं?

हां, ये फाइबर और हेल्दी फैट्स प्रोवाइड करके पाचन को स्मूद बनाते हैं।

(इस लेख की समीक्षा डॉ. स्वाति मिश्रा, मेडिकल एडिटर ने की है)

Image Source: Freepik

ये भी पढ़ें- 

Facebook Comments