बेहतर एनर्जी और वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 सीड्स

Seeds for energy and weight loss in hindi

वजन घटाने की बात आते ही ज्यादातर लोग इस पर ध्यान देते हैं कि क्या-क्या छोड़ना है—जैसे कैलोरी कम करना, पसंदीदा चीज़ों से दूरी बनाना या खाने की मात्रा घटाना। लेकिन सच्चाई यह है कि वजन घटाने के लिए सही चीज़ों को डाइट में शामिल करना भी उतना ही जरूरी है। वजन घटाना किसी एक जादुई फूड पर निर्भर नहीं करता, लेकिन कुछ चीज़ें इस सफर को आसान और लंबे समय तक टिकाऊ ज़रूर बना देती हैं।

बीज (Seeds for energy and weight loss in hindi) ऐसे ही छोटे लेकिन असरदार सुपरफूड हैं। आकार में छोटे होने के बावजूद, इनमें फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स भरपूर होते हैं। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, शरीर को स्थिर ऊर्जा देते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं—जिससे ये वजन कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाते हैं। अगर सही तरीके से इन्हें डाइट में शामिल किया जाए, तो ये भूख को कंट्रोल करने, अनहेल्दी स्नैकिंग कम करने और मेटाबॉलिक हेल्थ को सपोर्ट करने में मदद करते हैं। ये प्राकृतिक, किफायती और आसानी से इस्तेमाल किए जा सकने वाले होते हैं, जिससे हेल्दी खाना किसी मजबूरी की बजाय एक बेहतर लाइफस्टाइल का हिस्सा लगने लगता है।

तो चाहे आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हों या खाने की पुरानी गलत आदतों से बाहर निकलना चाहते हों, ये बीज (Seeds for energy and weight loss in hindi) डेली डाइट में शामिल करने के लिए परफेक्ट हैं ।

वजन घटाने के लिए बेहतरीन बीज

अलसी के बीज

Flax seeds, Seeds for energy and weight loss in hindi

वजन घटाने के लिए बीजों की बात हो और अलसी का ज़िक्र न हो, ऐसा मुश्किल है। ये छोटे भूरे रंग के  बीज पिछले कुछ सालों में अपने शानदार पोषण और वजन घटाने में मदद की वजह से काफी लोकप्रिय हुए हैं। इनमें लिग्नान नाम का एक प्लांट कंपाउंड होता है, जो पेट की चर्बी कम करने में सहायक माना जाता है। 

अलसी के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे पाचन धीमा होता है और भूख लंबे समय तक कंट्रोल में रहती है। साथ ही इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होने की वजह से ये हड्डियों को मजबूती देने में भी मदद करते हैं। वहीं, अलसी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके कई क्रॉनिक बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक होते हैं।

चिया सीड्स

Chia seeds

चिया सीड्स एक और पावरफुल सुपरफूड हैं, जो कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स से भरपूर हैं। अलसी की तरह ही, चिया सीड्स भी फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। इनमें मौजूद हार्ट-फ्रेंडली मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स और फाइबर वजन घटाने के साथ-साथ दिल की सेहत को भी बेहतर बनाते हैं। 

भीगे हुए चिया सीड्स मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करते हैं और भूख एवं कैलोरी इनटेक को कम करने में मदद करते हैं। चिया सीड्स में मौजूद सॉल्युबल फाइबर धीरे-धीरे पचता है, जिससे खाने के बाद ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ती। इसके अलावा, यह पाचन तंत्र में कोलेस्ट्रॉल से जुड़कर उसे शरीर से बाहर निकालने में भी सहायक होता है।

कद्दू के बीज

pumpkin seeds, Seeds for energy and weight loss in hindi

अक्सर भूनकर खाए जाने वाले कद्दू के बीज हेल्दी स्नैक के एक बेहतरीन विकल्प हैं, जो वजन घटाने में मदद कर सकते हैं। इनमें प्रोटीन, मैग्नीशियम और आयरन अच्छी मात्रा में होते हैं, जो फैट बर्न करने और मसल्स को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। कद्दू के बीजों में मौजूद फाइबर ब्लड-शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे बार-बार भूख लगने और अचानक एनर्जी लेवल  गिरने की समस्या कम होती है। 

इन्हें आप ऐसे ही खा सकते हैं या सलाद, सूप और ओट्स में मिलाकर एक्स्ट्रा क्रंच के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने पसंदीदा मसालों के साथ हल्का सा भूनने पर इनका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है।

भांग के बीज (हेम्प सीड्स)

Hemp seeds

हेम्प सीड्स को कई लोग सुपरफूड मानते हैं, और इसकी वजह भी है। ये पोषण से भरपूर होते हैं और शरीर को कई फायदे पहुँचाते हैं। हेम्प सीड्स में कैलोरी और सोडियम कम एवं फाइबर ज्यादा होता है। साथ ही ये एक कम्पलीट प्रोटीन सोर्स होते हैं, इसलिए वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के बीच ये काफी पसंद किए जाते हैं।

प्रोटीन शरीर में घ्रेलिन हार्मोन के स्तर को कम करके पेट भरा होने का एहसास कराता है और भूख घटाने में मदद करता है, जबकि फाइबर पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर बनाता है। इनका स्वाद हल्का नटी होता है और टेक्सचर ऐसा कि ये लगभग हर तरह की डिश में आसानी से मिल जाते हैं। चूंकि हेम्प सीड्स का ज़्यादातर फाइबर इनके बाहरी छिलके में होता है, इसलिए छिलके वाले बीज चुनना बेहतर रहता है।

सब्जा के बीज

basil seeds, sabja, Seeds for energy and weight loss in hindi

सब्जा के बीज दिखने में चिया सीड्स जैसे होते हैं, लेकिन ये पानी में जल्दी फूलते हैं और शरीर पर ठंडक देने वाला असर डालते हैं। इनमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है, पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और खाने के बाद अचानक होने वाली क्रेविंग्स को कम करता है। 

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं लेकिन बार-बार भूख लगने से परेशान रहते हैं, तो सब्जा के बीज आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं। इनमें फ्लेवोनॉयड्स और दूसरे पॉलीफेनॉल जैसे प्लांट-बेस्ड कंपाउंड्स होते हैं, जो सेल्स को फ्री-रेडिकल्स से बचाते हैं और एंटी-इंफ्लेमेटरी एवं एंटी-कैंसर गुण भी रखते हैं।

तिल

sesame seeds, Til, Seeds for energy and weight loss in hindi

भारतीय रसोई में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले तिल दुनिया की सबसे पुरानी तेल वाली फसलों में से एक हैं और शरीर को कई फायदे पहुँचाते हैं। इनका इस्तेमाल तिल का तेल, ताहिनी बनाने या ब्रेड और सलाद पर टॉपिंग के रूप में किया जाता है। तिलों को डाइट में शामिल करने से पेट की चर्बी कम करने और प्राकृतिक तरीके से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। 

इनमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, विटामिन्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो वजन घटाने की प्रक्रिया को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा, तिल में मौजूद लिग्नान शरीर में फैट-बर्निंग लिवर एंजाइम्स को एक्टिव करने में मदद कर सकता है। हल्के स्वाद वाले तिल खाने में आसानी से शामिल किए जा सकते हैं।

तरबूज के बीज

watermelon seeds

अक्सर ज्यादातर लोग तरबूज के बीज फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वजन घटाने के लिए ये काफी फायदेमंद हो सकते हैं। इनमें हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और फाइबर का अच्छा संतुलन होता है। इनका प्रोटीन और फाइबर मेटाबॉलिज्म को तेज करने, फैट को बेहतर तरीके से बर्न करने, भूख को कंट्रोल करने और लीन मसल मास बनाए रखने में मदद करता है। 

जिंक और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स ब्लड शुगर स्पाइक्स को रोकने, शुगर लेवल को स्थिर रखने और एनर्जी लेवल बनाए रखने में सहायक होते हैं। चाहे आप इन्हें स्मूदी में डालें, भूनकर खाएं या कच्चा, तरबूज के बीज वेट लॉस डाइट में एक हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

क्या वजन घटाने के लिए बीज फायदेमंद होते हैं?

हां, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर बीज वेट-लॉस डाइट में एक अच्छा विकल्प होते हैं।

क्या सिर्फ बीज खाकर वजन घटाया जा सकता है?

बीज वजन घटाने में मदद करते हैं, लेकिन हेल्दी डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल के बिना बेहतर नतीजे नहीं मिलते।

फाइबर से भरपूर खाना वजन घटाने में क्यों मदद करता है?

फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है, पेट साफ रखने में मदद करता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे कुल कैलोरी इनटेक कम हो जाता है।

क्या इन बीजों को मनचाही मात्रा में खाया जा सकता है?

इनमें से ज्यादातर बीज फाइबर और कैलोरी से भरपूर होते हैं, इसलिए एक व्यस्क व्यक्ति के लिए इनकी लगभग 2 चम्मच तक की मात्रा पर्याप्त मानी जाती है।

इन बीजों को खाने का सही समय क्या है?

सुबह के समय इन्हें खाना दिन की शुरुआत प्रोटीन और फाइबर से करने का अच्छा तरीका है। ये दोपहर में लगने वाली भूख के लिए भी एक हेल्दी स्नैक ऑप्शन हो सकते हैं।

क्या बीजों को खाने से पहले भिगोना जरूरी है?

चिया और अलसी जैसे कुछ बीजों को भिगोने से पाचन और पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है। वहीं कद्दू या सूरजमुखी के बीज बिना भिगोए भी खाए जा सकते हैं।

(इस लेख की समीक्षा डॉ. स्वाति मिश्रा, मेडिकल एडिटर ने की है)

Image Source: Freepik

ये भी पढ़ें-

Facebook Comments